
चंद्रधारी संग्रहालय में कथा संग्रह अधकट्टी का किया गया लोकार्पण।
दरभंगा: बुधवार को चंद्रधारी संग्रहालय दरभंगा में ‘चंद्रधारी संग्रहालय’ और ‘पोथीघर’ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित साप्ताहिक पुस्तक प्रदर्शनी के अवसर पर प्राचीन भारतीय इतिहास विषय की शोधार्थी पूर्णिमा कुमारी की अध्यक्षता में लेखक अमरनाथ रचित कथा संग्रह अधकट्टी के दूसरे संस्करण का लोकार्पण किया गया।

लोकार्पण में लेखक अमरनाथ के साथ पोथीघर के प्रबंधक आनंद मोहन झा, पुरातत्व विषय के शोधार्थी मुरारी कुमार झा, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के साहित्यानुरागी प्रकाश कुमार ‘छोटू’ और अपर्णा रानी शामिल थे।

यह पुस्तक हास्य-व्यंग की प्रगतिशील कृति के रूप में प्रकाशित हुई है, जिसमें मिथिला के भाषाविद-सह-साहित्यकार पं. गोविंद झा, साहित्यकार मायानंद मिश्र, कवि जीवकांत आदि ने महत्वपूर्ण सम्मतियां दी हैं तथा उक्त कृति को मैथिली कथा-साहित्य के क्षेत्र में बहुपयोगी बताया है।

