
दो कांडों की जांच में लापरवाही, बड़गांव थानाध्यक्ष विनिता कुमारी निलंबित।
दरभंगा: दरभंगा में पुलिस विभाग ने लापरवाही के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बड़गांव थानाध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक विनिता कुमारी को दो मामलों के अनुसंधान में गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप में एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

बताया गया है कि बड़गांव थाना कांड संख्या 95/26 और 96/26 के अनुसंधान में निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप कार्रवाई नहीं की गई। मामले में एसडीपीओ, बिरौल की ओर से वरीय अधिकारियों को प्रतिवेदन सौंपा गया था, जिसमें अनुसंधान के दौरान गंभीर लापरवाही का उल्लेख किया गया।
प्रतिवेदन के आधार पर अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा की गई। इसके बाद एसएसपी ने विनिता कुमारी को निलंबित करने का आदेश जारी किया।
निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र, दरभंगा निर्धारित किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवनयापन भत्ता दिया जाएगा।
निलंबन के बाद बड़गांव को मिला नया थानाध्यक्ष

विनिता कुमारी के निलंबन के बाद बड़गांव थाना की कमान पुलिस अवर निरीक्षक राहुल कुमार को सौंपी गई है। एसएसपी ने 12 अगस्त को पदस्थापन आदेश जारी कर उन्हें तत्काल प्रभाव से योगदान देने का निर्देश दिया है।


