Home Featured पतोर में तेज रफ्तार स्कूल वैन की ठोकर से 14 वर्षीय बालक की मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन।

पतोर में तेज रफ्तार स्कूल वैन की ठोकर से 14 वर्षीय बालक की मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन।

दरभंगा: पतोर थाना क्षेत्र के पनसिहा चौक के निकट तेज रफ्तार स्कूल वैन ने साइकिल सवार 14 वर्षीय बालक को सामने से जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में बालक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद स्कूल वैन भी पलट गया, जबकि चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

मृतक की पहचान बहेड़ी थाना क्षेत्र के कोरिगमा गांव निवासी कारी राम के 14 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र राम के रूप में हुई है।

Advertisement

घटना से आक्रोशित लोगों ने देकुली-शंकर रोहार पथ को पनसिहा चौक के पास बांस-बल्ले लगाकर जाम कर दिया और प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोग फरार चालक की गिरफ्तारी और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग पर अड़े हुए हैं।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। दुर्घटनाग्रस्त स्कूल वैन से पुलिस को एक मोबाइल फोन और आईडी कार्ड मिला है, जिसे चालक का बताया जा रहा है।

काफी मसक्कत के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है।

Share