Home Featured बिरौल SHO की जुबान से निकला बड़ा सवाल! किस विधायक को बताया माफिया? निष्पक्ष जांच पर टिकी निगाहें।

बिरौल SHO की जुबान से निकला बड़ा सवाल! किस विधायक को बताया माफिया? निष्पक्ष जांच पर टिकी निगाहें।

दरभंगा: जिले के बिरौल थाना प्रभारी अमृत लाल बर्मन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में थाना प्रभारी एक जमीन विवाद से जुड़े मामले में शिकायतकर्ता से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वहां एक महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद दिखाई दे रही हैं।

मामले को अधिक गंभीर बनाता है वीडियो में एक विधायक का नाम लेकर की गई टिप्पणी। वायरल वीडियो में थाना प्रभारी कथित तौर पर विधायक को ‘माफिया’ कहते सुनाई दे रहे हैं। इस टिप्पणी के बाद पुलिस महकमे और राजनीतिक गलियारों में मामले को लेकर सवाल उठने की संभावना है।

हालांकि, इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि और पूरे घटनाक्रम की आधिकारिक जानकारी सामने आना अभी बाकी है।

पर अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या वरीय पुलिस अधिकारी वायरल वीडियो का संज्ञान लेंगे? और क्या पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होगी?

फिलहाल सबकी निगाहें दरभंगा पुलिस के आधिकारिक रुख और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं।

Share