
जाले में सड़क विकास का बड़ा कदम: 53 करोड़ से अधिक की दो परियोजनाओं का शिलान्यास।
दरभंगा: पथ निर्माण मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री डॉ. (इंजीनियर) शैलेंद्र ने आज जाले विधानसभा क्षेत्र में दो बड़े सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया। विधायक जीवेश मिश्रा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति में कुल मिलाकर लगभग ₹53 करोड़ की लागत वाले दोनों परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया। दोघरा–हरदिया (एसएच-52) के 12.55 किलोमीटर खंड के चौड़ीकरण तथा सुदृढ़ीकरण पर लगभग ₹27.29 करोड़ और जाले–जोगियारा–मकिया मार्ग के 7.793 किलोमीटर खंड के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण पर करीब ₹17.74 करोड़ खर्च किए जाएंगे।
अधिकारियों ने बताया कि इन सड़कों के बनने से क्षेत्र में आवाजाही सुगम होगी तथा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की संपर्कता मजबूत होगी। परियोजनाओं से व्यापार, कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच में सुधार होगा और दुर्घटनाओं की घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है। विशेष रूप से जाले-जोगियारा-मकिया मार्ग पर थाना, प्रखंड कार्यालय, अस्पताल और कृषि विज्ञान केंद्र स्थित हैं, इसलिए इस मार्ग का चौड़ीकरण वर्षों से लोगों की मांग रहा है।
डॉ. शैलेंद्र ने कहा कि यह उपलब्धि स्थानीय विधायक जीवेश मिश्रा के निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने उपस्थित लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु हेतु पूजा-अर्चना करने की अपील की और कहा कि सरकार 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु आधारभूत संरचना के विकास को प्राथमिकता दे रही है। विधायक जीवेश मिश्रा ने बताया कि संकरी सड़कों के कारण आवागमन व सुरक्षा में चुनौतियाँ थीं, जिनका समाधान चौड़ीकरण से होगा। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा पहले ही स्वीकृत अन्य बड़े सड़क परियोजनाओं -लगभग ₹990 करोड़ की टू-लेन सड़क परियोजना और सीतामढ़ी–बेनीपट्टी मार्ग के चौड़ीकरण हेतु लगभग ₹432 करोड़ – के लिए मुख्यमंत्री और पथ निर्माण मंत्री का आभार व्यक्त किया।
शिलान्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने कहा कि परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी और जाले विधानसभा क्षेत्र के हजारों लोगों को प्रत्यक्ष लाभ होगा। अधिकारियों ने यह भी कहा कि क्षेत्र की अन्य सड़क परियोजनाओं पर सरकार सकारात्मक रूप से काम कर रही है और कई पंचायतों को नगर परिषद/नगर पंचायत का दर्जा

