Home Featured मतगणना को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने नए खेल भवन में परखी तैयारियां।
Featured - मुख्य - October 7, 2026

मतगणना को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने नए खेल भवन में परखी तैयारियां।

दरभंगा: बिहार विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन की मतगणना को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को जिला पदाधिकारी कौशल कुमार ने नया खेल भवन पहुंचकर मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतगणना से जुड़ी तैयारियों और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।

डीएम ने मतगणना कक्ष, स्थल पर उपलब्ध जगह, आधारभूत सुविधाओं, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था तथा सुरक्षा इंतजामों की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली। उन्होंने मतगणना प्रक्रिया को व्यवस्थित और सुचारु तरीके से संपन्न कराने के लिए की जा रही तैयारियों की भी समीक्षा की।

जिला पदाधिकारी ने उप निर्वाचन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि मतगणना से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप समय पर पूरी कर ली जाएं। उन्होंने मतगणना स्थल पर कर्मियों एवं अन्य अधिकृत लोगों के प्रवेश की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार, भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता समेत संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share