Home Featured हायाघाट में आपदा पीड़ित तीन परिवारों को ₹4-4 लाख की अनुग्रह राशि प्रदान।
Featured - मुख्य - 6 days ago

हायाघाट में आपदा पीड़ित तीन परिवारों को ₹4-4 लाख की अनुग्रह राशि प्रदान।

दरभंगा: जिले के हायाघाट अंचल में आपदा से मृत तीन व्यक्तियों के आश्रितों को राज्य सरकार की आपदा राहत योजना के तहत ₹4-4 लाख की अनुग्रह अनुदान राशि का चेक पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री सह हायाघाट विधायक रामचन्द्र प्रसाद तथा अंचल अधिकारी ने संयुक्त रूप से प्रदान किया।

इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि आपदा प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। अंचल अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर मृतकों के आश्रितों को शीघ्र अनुग्रह राशि उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि प्रभावित परिवारों को समय पर सहायता मिल सके। चेक वितरण कार्यक्रम में संबंधित पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share