Home Featured अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को कुचला, आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा।
Featured - मुख्य - May 30, 2026

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को कुचला, आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा।

दरभंगा: शनिवार की देर शाम जिले के बिरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत सुपौल-बेनीपुर मुख्य पथ पर भीषण सड़क हादसा सामने आया है। इस हादसे में कमलपुर और विष्णुपुर के बीच एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को बेरहमी से कुचल दिया। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा भी किया।

Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे स्थानीय लोगों की नजर सड़क किनारे खून से लथपथ पड़े दो व्यक्तियों पर गई। उनके समीप ही उनकी पल्सर बाइक (संख्या: BR 07 AS 0465) खड़ी थी. घटनास्थल पर अत्यधिक खून बह जाने और चोटों की गंभीरता को देखकर लोगों ने तुरंत इसकी सूचना बिरौल थाना पुलिस को दी।

Advertisement

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब जांच की, तो पाया कि दोनों की सांसें थम चुकी थीं। स्थानीय लोगों का अनुमान है कि किसी बड़े अज्ञात वाहन ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया और दोनों को कुचलते हुए अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर काफी दूर जा गिरे। रात का समय होने के कारण इस दुर्घटना को सीधे तौर पर किसी ने होते नहीं देखा।

Advertisement

पुलिस की शुरुआती जांच में दोनों मृतकों की शिनाख्त कर ली गई। मृतकों में एक की पहचान घटनास्थल से महज दो किलोमीटर दूर स्थित सोनबेहट गांव निवासी राम मुखिया के 45 वर्षीय पुत्र किशोर मुखिया के रूप में हुई है। वहीं, दूसरे मृतक की पहचान रूपनगर गांव के रहने वाले योगी यादव के 50 वर्षीय पुत्र अनिक लाल यादव के रूप में की गई है। दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर किसी कार्य से जा रहे थे।

Advertisement

फ़िलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए भेज दिवा और मामले की जांच में जुट गई।

Share