Home Featured अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, पिस्टल व पांच कारतूस बरामद।

अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, पिस्टल व पांच कारतूस बरामद।

दरभंगा: अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कमतौल थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाजितपुर गांव में छापेमारी कर एक देशी पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और एक कार बरामद की।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों की पहचान जयनगर थाना क्षेत्र के यूनियन टोल वार्ड नंबर-3 निवासी राजा कुमार साह उर्फ राजा साह (पिता लक्ष्मेश्वर साह) और केवटी थाना क्षेत्र के जलवारा वार्ड नंबर-8 निवासी मोहम्मद गुलाब (पिता मोहम्मद अशफाक) के रूप में हुई है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के क्रम में उनके पास से एक देशी पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से एक कार भी जब्त की है।

कमतौल थाना पुलिस ने बरामद हथियार और कारतूस को जब्त करते हुए गिरफ्तार दोनों आरोपितों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share