Home Featured तीन घंटे बंद रहेगी फेकला और अनार ओल्ड फीडर की बिजली।
Featured - मुख्य - 2 weeks ago

तीन घंटे बंद रहेगी फेकला और अनार ओल्ड फीडर की बिजली।

दरभंगा: 33 केवी हाफ मेन बस में बस स्ट्रिंगिंग कार्य को लेकर सोमवार, 31 अगस्त को तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (BSPTCL) के दरभंगा ट्रांसमिशन सब-डिवीजन की ओर से इसके लिए नियोजित शटडाउन लिया गया है।

Advertisement

विभागीय जानकारी के अनुसार, 31 अगस्त को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक 33 केवी हाफ मेन बस का शटडाउन रहेगा। इस दौरान एम/एस एबीएन द्वारा एनआईटी संख्या-04 के तहत 33 केवी बस की स्ट्रिंगिंग का कार्य किया जाएगा।

शटडाउन के दौरान 33 केवी अनार ओल्ड और 33 केवी फेकला फीडर बंद रहेंगे। इससे फेकला तथा अनार ओल्ड (तरालाही) फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से नियोजित शटडाउन को देखते हुए आवश्यक तैयारी रखने की अपील की है।

Share