
बहादुरपुर BDO के आवास पर EOU की छापेमारी।
दरभंगा: बहादुरपुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी विभूति आनंद के आवास पर मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने छापेमारी की। EOU की टीम ने सैदनगर स्थित जनकपुरी में उनके आवास पर पहुंचकर जांच शुरू की।

बताया जा रहा है कि टीम द्वारा आवास के विभिन्न हिस्सों में दस्तावेजों एवं अन्य सामानों की जांच की जा रही है। अचानक हुई इस कार्रवाई से आसपास के इलाके में भी हलचल बढ़ गई।
हालांकि, EOU की छापेमारी किस मामले के सिलसिले में की जा रही है, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। जांच के दौरान किसी प्रकार की बरामदगी हुई है या नहीं, इस संबंध में भी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।
EOU की कार्रवाई पूरी होने के बाद ही मामले में विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है। फिलहाल छापेमारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

