Home Featured बांकीपुर उपचुनाव परिणाम अहंकार की हार और जनता के मुद्दों की जीत: मनोहर झा।
Featured - मुख्य - 3 days ago

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम अहंकार की हार और जनता के मुद्दों की जीत: मनोहर झा।

दरभंगा: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की जीत पर पार्टी नेताओं ने इसे जनता की जीत बताया है। जनसुराज के वरिष्ठ नेता मनोहर झा ने कहा कि यह परिणाम अहंकार की हार और जनता के मुद्दों की जीत का संदेश देता है।

Advertisement

मनोहर झा ने कहा कि बांकीपुर की जनता ने जाति और परंपरागत राजनीति से ऊपर उठकर विकास, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और सुशासन के पक्ष में अपना जनादेश दिया है। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल एक प्रत्याशी की नहीं, बल्कि बिहार में नई राजनीतिक सोच और बदलाव की जीत है।

उन्होंने कहा कि जनता ने स्पष्ट कर दिया है कि अब वह खोखले वादों और सत्ता के अहंकार को स्वीकार करने वाली नहीं है। जनसुराज लगातार जनता के बीच रहकर उनके वास्तविक मुद्दों को उठाता रहा है और इसी का परिणाम बांकीपुर उपचुनाव में देखने को मिला।

मनोहर झा ने बांकीपुर की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जनादेश बिहार की राजनीति में सकारात्मक बदलाव की शुरुआत है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में राज्य की जनता जनसुराज के विकास और जनहित आधारित अभियान को और अधिक समर्थन देगी।

Share