Home Featured घटना को अंजाम देने से पूर्व पुलिस ने हथियार के साथ तीन युवकों को किया गिरफ्तार।

घटना को अंजाम देने से पूर्व पुलिस ने हथियार के साथ तीन युवकों को किया गिरफ्तार।

दरभंगा: बहादुरपुर थाना पुलिस ने सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर फेकला-चट्टी रोड के पास अहियापट्टी के पास चेकिंग अभियान चलाकर तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों के पास से एक पिस्टल, एक मैगजीन और तीन कारतूस बरामद किए गए। घटना में प्रयुक्त बाइक भी जब्त कर ली गई है।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि तीन युवक फेकला-चट्टी रोड होते हुए शहर की ओर जा रहे हैं और उनमें से एक के पास अवैध हथियार है। सूचना पर तैनात कर्मियों ने अहियापट्टी के पास वाहन जांच शुरू की। जांच के दौरान बाइक सवार युवकों को रोकने पर वे भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

Advertisement

बहादुरपुर थानाध्यक्ष प्रसुन्जय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से तफ्तीश जारी है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद हथियार कहां से लाया गया था और क्या आरोपी किसी आपराधिक गिरोह से जुड़े हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं वे किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में तो नहीं थे।

थानाध्यक्ष ने कहा कि आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर उन्हें रविवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि मामले की अग्रिम जांच चल रही है और जल्द ही पूरे मामले का विस्तृत खुलासा किया जाएगा।

Share