Home Featured बेनीपुर एक्साइज कोर्ट बना 10 थानों का न्यायिक केंद्र।

बेनीपुर एक्साइज कोर्ट बना 10 थानों का न्यायिक केंद्र।

दरभंगा: बेनीपुर अनुमंडल के न्यायिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। बिहार सरकार की मंजूरी और पटना उच्च न्यायालय की अधिसूचना के बाद बेनीपुर एक्साइज कोर्ट के क्षेत्राधिकार का विस्तार कर दिया गया है। अब बेनीपुर और बिरौल अनुमंडल के 10 थानों से जुड़े उत्पाद (एक्साइज) मामलों की सुनवाई बेनीपुर एक्साइज कोर्ट में होगी।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, बिहार सरकार ने बेनीपुर एक्साइज कोर्ट के सशक्तीकरण एवं विस्तार संबंधी प्रस्ताव को कैबिनेट से मंजूरी दी थी। इसके बाद दरभंगा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा ने जनहित में पटना उच्च न्यायालय को पत्र भेजकर न्यायालय का क्षेत्राधिकार निर्धारित करने का अनुरोध किया था। इसके आलोक में पटना उच्च न्यायालय के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुधीर सिंह ने क्षेत्राधिकार अधिसूचित कर दिया।

नई व्यवस्था के तहत बहेड़ा, अलीनगर, घनश्यामपुर, बिरौल, कुशेश्वरस्थान, जमालपुर, बरगांव, नदी, तिलकेश्वर सहित एक्साइज बेनीपुर और बिरौल थाना से संबंधित उत्पाद मामलों की सुनवाई अब बेनीपुर एक्साइज कोर्ट में होगी।

Share