Home Featured बहेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब से भरा ट्रक जब्त; 1771 लीटर विदेशी शराब बरामद।

बहेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब से भरा ट्रक जब्त; 1771 लीटर विदेशी शराब बरामद।

दरभंगा: जिले के बहेड़ा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर धरौड़ा चौक के पास कार्रवाई करते हुए शराब से भरे एक ट्रक को जब्त किया। ट्रक से 201 कार्टन में रखी 1771.920 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके से चालक और खलासी को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पप्पू कुमार, निवासी उजियारपुर, समस्तीपुर तथा संजय मांझी, निवासी हरसिंहपुर लोचन, थाना संकरा, मुजफ्फरपुर के रूप में हुई है।

बहेड़ा थानाध्यक्ष पंकज कुमार के अनुसार, पुलिस टीम सिविल ड्रेस में धरौड़ा चौक स्थित सकड़ी मोड़ के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान असम नंबर के ट्रक (AS 01 HC 3431) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में शराब के कार्टन बरामद हुए।

मामले में ट्रक मालिक, चालक और खलासी के खिलाफ बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

Share