Home Featured उत्पाद विभाग की बड़ी कारवाई, कुरियर कंपनी के गोदाम से 505 लीटर विदेशी शराब जब्त।

उत्पाद विभाग की बड़ी कारवाई, कुरियर कंपनी के गोदाम से 505 लीटर विदेशी शराब जब्त।

दरभंगा: बिहार में भले शराबबंदी लागू हो और प्रशासनिक सख्ती भले लाख की जाती हो, पर शराब कारोबारी बाज नहीं आ रहे। नये नये तरीको से शराब कारोबार को चलाये रखने की जुगत लगाते रहते हैं।

Advertisement

इसी कड़ी में मब्बी थानाक्षेत्र अंतर्गत मधुपुर में डेल्हीवरी कुरियर कंपनी के गोदाम में भूसा में छिपाकर रखे 500 लीटर से अधिक शराब को एकबार फिर शराब कारोबारी खपाने की फिराक में लगे थे। पर उत्पाद विभाग की टीम को इसकी भनक लग गयी। उत्पाद अधीक्षक प्रदीप कुमार में तुरंत टीम द्वारा छापेमारी करायी गयी। छापेमारी करने पहुंची टीम गोदाम का नजारा देख दंग रह गयी।

Advertisement

गोदाम में रखे हरे रंग के टीन के 40 कंटेनरों में विभिन्न ब्रांड के बोतलों एवं टेट्रा पैक सहित करीब 505 लीटर विदेशी शराब को उत्पाद विभाग की टीम ने जब्त कर लिया।

Advertisement

सोमवार को हुई इस कारवाई के बाद उत्पाद विभाग की टीम ने अगले दिन मंगलवार को भी इसके लिंकेज को जोड़ते हुए कुरियर मंगाने वाले मुख्य अभियुक्त को उनके दो सहयोगियों के साथ मधुबनी।जिले से गिरफ्तार कर लिया।

अभियुक्तों की गिरफ्तारी और शराब की जब्ती करने के बाद उत्पाद विभाग द्वारा अग्रतर कानूनी कारवाई की जा रही है। साथ ही इमके अन्य लिंको को भी खंगाला जा रहा है।

Share