Home Featured बाइक चोरों के विरुद्ध दरभंगा पुलिस की बड़ी कामयाबी, चार बाइक बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार।

बाइक चोरों के विरुद्ध दरभंगा पुलिस की बड़ी कामयाबी, चार बाइक बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार।

दरभंगा: कमतौल थाना पुलिस ने गुरुवार रात कार्रवाई करते हुए चोरी की चार मोटरसाइकिल बरामद कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों में ततैला गांव निवासी सुजीत कुमार, दीपू सहनी तथा अहियारी गांव निवासी राजाबाबू उर्फ राजा शामिल हैं। शुक्रवार को तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, गश्ती के दौरान सूचना मिली कि ततैला गांव के रास्ते कुछ लोग चोरी की मोटरसाइकिल नेपाल में बेचने के लिए ले जा रहे हैं। सूचना से सदर-2 डीएसपी शुभेन्द्र कुमार सुमन को अवगत कराया गया। उनके निर्देश पर सर्किल इंस्पेक्टर रामेश्वर साफी और थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी के नेतृत्व में नीरज कुमार, एएसआई ललन कुमार एवं पुलिस टीम ने कमतौल-ततैला मार्ग पर घेराबंदी की।

इसी दौरान दो मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपितों ने दोनों मोटरसाइकिल चोरी की होने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, दोनों बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी तथा इंजन और चेसिस नंबर मिटाए गए थे।

Advertisement

आरोपितों की निशानदेही पर ततैला स्थित बोरिंग के पीछे से लाल रंग की पैशन प्लस मोटरसाइकिल समेत दो और चोरी की बाइक बरामद की गईं। इस मामले में सअनि ललन कुमार के आवेदन पर छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Share