Home Featured पंडसराय रेलवे गुमटी पर चला बुलडोजर, अतिक्रमण हटाए गए।

पंडसराय रेलवे गुमटी पर चला बुलडोजर, अतिक्रमण हटाए गए।

दरभंगा : शहर से सटे पंडसराय रेलवे गुमटी के पास जिला प्रशासन ने शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने का बड़ा अभियान चलाया। रेलवे ओवरब्रिज निर्माण और सड़क चौड़ीकरण के लिए एसडीएम विकास कुमार व डीसीएलआर संजीत कुमार के नेतृत्व में बुलडोजर से कई पक्के मकानों सहित अतिक्रमण ध्वस्त कर दिए गए।

भारी पुलिस बल तैनात रहने के बीच कार्रवाई चली। स्थानीय लोगों ने विरोध जताया, लेकिन स्थिति नियंत्रित रही। प्रशासन ने 10 दिन पूर्व नोटिस जारी किया था, जिसमें कई ने स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाया। शेष के खिलाफ सख्ती की गई।

लोहिया चौक से रामनगर तक एनएच-527E के किनारे यह प्रक्रिया चल रही है। एसडीएम विकास कुमार ने कहा कि बाधा बन रहे अतिक्रमण को हर हाल में हटाया जाएगा। बाकी लोगों को दो दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है, अन्यथा जुर्माना व दोबारा कार्रवाई होगी।

प्रशासन का दावा है कि इससे यातायात सुगम होगा और जाम से राहत मिलेगी। लोगों से विकास कार्य में सहयोग की अपील की गई है।

Share