Home Featured दरभंगा में 16 लाख की 2,046 लीटर अवैध शराब पर चला बुलडोजर।
Featured - मुख्य - 1 week ago

दरभंगा में 16 लाख की 2,046 लीटर अवैध शराब पर चला बुलडोजर।

दरभंगा: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के उद्देश्य से दरभंगा जिला प्रशासन ने शुक्रवार को अवैध शराब के कारोबार पर एक और बड़ी कार्रवाई की। जिला पदाधिकारी कौशल कुमार के निर्देशानुसार मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग, दरभंगा द्वारा विभिन्न छापों और मामलों में जप्त की गई 2046.420 लीटर अवैध शराब का विधिवत विनष्टीकरण किया गया। नष्ट की गई इस अवैध शराब का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 16 लाख रुपये बताया जा रहा है।

Advertisement

सहायक आयुक्त (मद्यनिषेध) प्रदीप कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई 31 जुलाई को उत्पाद विभाग परिसर में सभी निर्धारित प्रशासनिक नियमों और मानकों का पालन करते हुए संपन्न कराई गई। विनष्टीकरण की पूरी प्रक्रिया अपर अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) सोनल कुमार महतो एवं सहायक आयुक्त प्रदीप कुमार की प्रत्यक्ष मौजूदगी में संपन्न हुई।

नष्ट की गई शराब का विवरण

देशी शराब – 729.400 लीटर
विदेशी शराब – 1105.020 लीटर
बीयर| – 212.000 लीटर

कुल योग – 2046.420 लीटर

Advertisement

सहायक आयुक्त (मद्यनिषेध) प्रदीप कुमार ने कहा कि राज्य में शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन और अवैध शराब के काले कारोबार की कमर तोड़ने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अवैध निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ यह सख्त अभियान आगे भी बिना रुके निरंतर जारी रहेगा।

जिला प्रशासन ने भी आम नागरिकों से अपील की है कि समाज को नशामुक्त बनाने की इस मुहिम में सरकार का सहयोग करें। यदि कहीं भी अवैध शराब के निर्माण, बिक्री या परिवहन की जानकारी मिले, तो उसकी सूचना तुरंत संबंधित विभाग या पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

Share