Home Featured बंद मकान में चोरी करने घुसा किशोर, मजदूरों की नजर पड़ी तो पकड़ा गया रंगे हाथ।

बंद मकान में चोरी करने घुसा किशोर, मजदूरों की नजर पड़ी तो पकड़ा गया रंगे हाथ।

दरभंगा: लहेरियासराय थाना क्षेत्र में शनिवार की दोपहर एसडीओ आवास के समीप बंद पड़े एक मकान में चोरी करने घुसे किशोर को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। सूचना मिलने पर लहेरियासराय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और किशोर को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

बताया जाता है कि मकान पूर्व वार्ड पार्षद रीता सिंह का है, जो काफी समय से बंद पड़ा था। शनिवार दोपहर एक किशोर मकान के अंदर प्रवेश कर गया। वह चोरी की घटना को अंजाम देता, इससे पहले ही पास में काम कर रहे मजदूरों की नजर उस पर पड़ गई।

मजदूरों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद मौके पर जुटे लोगों ने किशोर को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किशोर को अपने कब्जे में ले लिया।

लहेरियासराय थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि किशोर से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद नियमानुसार उसे बाल सुधार गृह भेजने की कार्रवाई की जाएगी।

Share