Featured
Featured posts
चोरी के टेम्पू के साथ पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार।
दरभंगा: विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से एक सप्ताह पूर्व चोरी हुए मालवाहक टेम्पू को पुलिस ने शनिवार को बरामद कर लिया है। पुलिस ने समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र से टेंपू के साथ चोर को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबत्ता गांव निवासी राजा साह…
Read More »कुलपति ने किया काव्य संग्रह जर्द मौसम की नज्में का विमोचन।
दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के कुलपति प्रोफेसर एस पी सिंह के द्वारा उर्दू साहित्यकार प्रोफेसर मुश्ताक अहमद, संप्रति कुलसचिव का नया काव्य संग्रह “जर्द मौसम की नज्में” का विमोचन करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि काव्य रचना मनुष्य के अंदर सुलगने लगने वाली चिंगारियों का परिणाम है।…
Read More »प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गुलामी की ओर बढ़ रहा है देश : भक्त चरण दास।
दरभंगा: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश गुलामी की ओर बढ़ रहा है। देश को बांटा जा रहा है। महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है। बीजेपी केवल चुनाव जीतने के लिए नफरत फैला रही है। इस तरह की राजनीति को खत्म करने के लिए ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी…
Read More »सामाजिक कार्यकर्ता ने डीएम को पत्र लिखकर श्यामा मंदिर न्यास समिति की बैठक स्थगित करने की मांग।
दरभंगा: शहर के सेनापत मोहल्ले के सामाजिक कार्यकर्ता महेशकांत झा ने श्री श्यामा मंदिर न्यास समिति के पदेन अध्यक्ष सह डीएम को मांग पत्र सौंपकर मंदिर न्यास समिति की 23 जनवरी को होनेवाली बैठक को स्थगित करने की मांग की है। अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि तत्कालीन डीएम…
Read More »दरभंगा में जारी है छापेमारी का दौर, अब तीन विवाह भवनों पर की गई छापेमारी।
देखिये वीडियो भी👆 दरभंगा: दरभंगा में इन दिनों छापेमारी की खबर लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। पहले गुरुवार को आयकर का छापा, फिर शुक्रवार को विजिलेंस का छापा और अब शनिवार को वाणिज्य कर विभाग के द्वारा छापेमारी की ग़यी है। दअरसल बिहार सरकार के वाणिज्य कर आयुक्त- सह- सचिव…
Read More »गणतंत्र दिवस समारोह में निकाली जायेंगी आकर्षक झांकियां, डीडीसी की अध्यक्षता में रूपरेखा तैयार।
दरभंगा: गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न विभागों की ओर से आकर्षक झांकियां निकाली जायेंगी। डीडीसी अमृषा बैंस की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई बैठक में इसकी रूपरेखा तैयार की गई। कृषि विभाग द्वारा पराली प्रबंधन एवं मखाना प्रसंस्करण पर, ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, गोवर्धन एवं स्वच्छ गांव…
Read More »डॉ० शुक्ला के ठिकानों पर दूसरे दिन भी जारी रहा छापेमारी।
दरभंगा: चिकित्सक दंपती डॉ. मृदुल कुमार शुक्ला और डॉ. गुंजन त्रिवेदी के कई ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही। टीम में शामिल अधिकारी चिकित्सकों की आय और व्यय से संबंधित जानकारी जुटाने में लगे रहे। सूत्रों के अनुसार,चिकित्सक के रिसॉर्ट से जांच कर…
Read More »क्षेत्र निर्धारण को लेकर दो पीडीएस डीलर के बीच जमकर मारपीट।
दरभंगा: किरतपुर प्रखंड की किरतपुर पंचायत के दो पीडीएस डीलर शुक्रवार को क्षेत्र निर्धारण के सवाल पर आपस में मारपीट कर बैठे। इस दौरान पॉस मशीन के भी क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है। किरतपुर के दोनों पीडीएस डीलर महेन्द्र यादव व राम यादव ने घटना के बाबत दो अलग-अलग…
Read More »फ्लैक्स प्रिटिंग दुकान में तोड़फोड़ और लूटपाट के आरोप में दर्जनों लोगों को बनाया नामजद।
दरभंगा: नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हसन चौक स्थित भूमि विवाद को लेकर शुक्रवार को एक दुकान में दर्जन से ऊपर बदमाशों ने तोड़फोड़ कर लूटपाट की। घटना को दिन-दहाड़े अंजाम दिया गया। बदमाशों की स्थिति देख आस-पास के लोग भी विरोध नहीं कर पाए। शहर के बीच में घटना घटी…
Read More »अवैध वसूली के आरोप में महिलाओं ने की प्रधानाचार्य की धुनाई।
दरभंगा: बिरौल प्रखंड क्षेत्र का उत्क्रमित मध्य विद्यालय नवटोला शुक्रवार को रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। दर्जनों महिलाओं ने प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार राय की जमकर धुनाई कर दी। उनका आरोप था कि एडमिशन के नाम पर वे प्रत्येक बच्चे से सौ-दो सौ रुपये वसूल रहे हैं। रसोइया चांद देवी का…
Read More »











