Featured
Featured posts
बेटे के इंसाफ की लड़ाई में हार गई मां- सिस्टम की चुप्पी ने ले ली जिंदगी!
दरभंगा: जिला में इंसाफ की उम्मीद लगाए एक मां की जिंदगी भी आखिरकार थम गई। तीन महीने पहले स्कूल हॉस्टल में बेटे की संदिग्ध मौत के बाद मां लगातार न्याय की गुहार लगा रही थी। लेकिन जब सुनवाई नहीं हुई, तो टूटकर उसने भी जिंदगी से मुंह मोड़ लिया। लहेरियासराय…
Read More »ग्राहक पंचायत ने दरभंगा जंक्शन पर चलाया जागरण अभियान, यात्रियों को दी अधिकारों की जानकारी।
दरभंगा: अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा दरभंगा रेलवे जंक्शन परिसर में ग्राहक जागरण पखवाड़ा के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व संगठन के जिला सचिव अजीत कुमार ने किया।इस दौरान पंचायत के सदस्यों ने विभिन्न प्लेटफार्मों पर घूमकर रेल यात्रियों को उनकी सुविधाओं और अधिकारों की जानकारी…
Read More »विधान परिषद दरभंगा स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की अंतिम मतदाता सूची जारी – 34,608 स्नातक और 2,901 शिक्षक मतदाता।
दरभंगा: बिहार विधान परिषद 05 दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की अंतिम निर्वाचक सूची बुधवार को प्रकाशित की गई। इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक जिलाधिकारी सभाकक्ष में आयोजित की गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया…
Read More »एनएच-27 का जल्द होगा नवीनीकरण, दरभंगा में 60 किमी सड़क की बदलेगी तस्वीर: सांसद।
दरभंगा: भाजपा सांसद सह लोकसभा में पार्टी सचेतक डॉ. गोपालजी ठाकुर ने बताया कि पूर्वी-पश्चिमी कॉरिडोर के नाम से प्रसिद्ध राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-27 (पूर्व संख्या-57) का नवीनीकरण कार्य अगले माह से प्रारंभ होगा। उन्होंने कहा कि यह योजना देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की ओर से मिथिला को…
Read More »दरभंगा ने पूरे किए 152 वर्ष, मिथिला की सांस्कृतिक राजधानी में दो दिवसीय स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ।
दरभंगा: मिथिला की सांस्कृतिक राजधानी दरभंगा आज बुधवार को 152 वर्ष का हो गया। 31 दिसंबर 1875 को ब्रिटिश शासनकाल में बंगाल प्रेसिडेंसी सरकार ने दरभंगा को तिरहुत से अलग कर स्वतंत्र जिला घोषित किया था। तभी से यह दिन जिला स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है।152वां स्थापना…
Read More »सक्षमता परीक्षा के नाम पर शिक्षकों का उत्पीड़न: पंचायत-नगर शिक्षक संघ; डीईओ-डीपीओ को सौंपा मांग पत्र।
दरभंगा: सरकार और सरकारी आलाकमान पर शिक्षकों के साथ “जोर-जुल्म” की नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ ने सक्षमता परीक्षा का विरोध तेज कर दिया है। संघ के जिलाध्यक्ष रफीउद्दीन ने सोमवार को लहेरियासराय स्थित पोलो मैदान में आयोजित बैठक में कहा कि सरकार…
Read More »एनएच-27 पर ट्रक चालक से 30 हजार की लूट का खुलासा, एक गिरफ्तार; तीन की तलाश में छापेमारी तेज।
दरभंगा: सिमरी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-27 पर ट्रक चालक से 30,000 रुपये की लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि वारदात में शामिल तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की…
Read More »बहादुरपुर अंचल के राजस्व कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश।
दरभंगा। समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में दरभंगा सदर एवं बहादुरपुर अंचल के अंतर्गत संचालित राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में दाखिल-खारिज, परिमार्जन, भूमि मापी, अभियान बसेरा, आधार सीडिंग तथा राजस्व वसूली समेत विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत…
Read More »कृषि यांत्रिकरण मेले का शुभारंभ, डीएम ने किया उद्घाटन;1200 किसान अनुदान हेतु चयनित।
दरभंगा: संयुक्त कृषि भवन, बहादुरपुर परिसर में सोमवार को जिला स्तरीय दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। मेला का उद्घाटन जिला पदाधिकारी कौशल कुमार ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर डीएम ने कड़ाके की ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में उपस्थित किसानों…
Read More »बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में दरभंगा में आक्रोश मार्च।
दरभंगा: बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हो रहे अत्याचार, कथित नरसंहार और महिलाओं के साथ अमानवीय व्यवहार के विरोध में रविवार को दरभंगा की सड़कों पर बड़े पैमाने पर जनाक्रोश देखने को मिला। आक्रोश यात्रा मंच, जिला दरभंगा के तत्वावधान में निकाले गए विशाल आक्रोश मार्च में हजारों की संख्या…
Read More »











