Featured
Featured posts
15 दिन में प्रगति नहीं दिखी तो कार्रवाई, दरभंगा जंक्शन के कार्यों पर सांसद की सख्ती।
दरभंगा: जंक्शन को विश्वस्तरीय स्टेशन बनाने के लिए चल रहे निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह चेतावनी सांसद डॉ. गोपालजी ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि यदि 15 दिनों के भीतर निर्माण कार्यों में अपेक्षित और संतोषजनक प्रगति नहीं दिखी, तो…
Read More »ट्रक चालक से तीस हजार की लूट, स्कॉर्पियो जब्त; कुहासे में बदमाश फरार।
दरभंगा: दरभंगा-मुजफ्फरपुर हाइवे एनएच-27 पर सिमरी थाना क्षेत्र में 27 दिसंबर की देर शाम बेखौफ अपराधियों ने एक ट्रक चालक के साथ मारपीट कर उसकी जेब से 30,000 रुपये लूट लिए। वारदात के बाद अपराधी काले रंग की स्कॉर्पियो से मुजफ्फरपुर की ओर फरार हो गए। सूचना मिलते ही सिमरी पुलिस…
Read More »“खाद छापेमारी सिर्फ खानापूर्ति”, बहादुरपुर में कालाबाजारी जारी होने का किसान संगठन का आरोप।
दरभंगा: विदेह किसान मजदूर संघर्ष समिति ने जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा एक-दो उर्वरक विक्रेताओं के गोदामों पर की गई छापेमारी को “सिर्फ खानापूर्ति” करार देते हुए आरोप लगाया है कि किसानों को अब भी ऊंचे दाम पर खाद बेचा जा रहा है। समिति ने मांग की है कि खाद की…
Read More »ओमेगा स्टडी सेंटर में Pre-OTSE मेधावियों का सम्मान, OTSE-2026 रजिस्ट्रेशन जारी।
दरभंगा: ओमेगा स्टडी सेंटर की ओर से आयोजित Pre-OTSE (Pre Omega Talent Search Examination) प्रतिभा खोज परीक्षा का पुरस्कार वितरण समारोह रविवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को संस्थान के डायरेक्टर सुमन कुमार ठाकुर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित कुमार चौबे ने पुरस्कार व प्रमाण पत्र…
Read More »खाद माफिया पर कृषि विभाग का स्ट्राइक; निजी गोदाम से यूरिया-डीएपी समेत कई उर्वरक जब्त।
दरभंगा: जिले में उर्वरकों की जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ शनिवार को जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. सिदार्थ के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई विभाग के प्रधान सचिव के निर्देश पर शुरू की गई है। अभियान के तहत अलीनगर प्रखंड क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार…
Read More »खाता से 5.20 लाख की साइबर ठगी, पीड़ित ने दर्ज कराया केस।
दरभंगा: जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में साइबर अपराधियों ने एक युवक के बैंक खाते से कुल 5 लाख 20 हजार रुपये निकाल लिए। मामले में अतरखेल निवासी राजू शर्मा ने थाने में आवेदन देकर राशि वापस दिलाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आवेदन…
Read More »5 दिन से लापता भाजपा नेता अनिल शर्मा थाना पहुंचे, बोले- पारिवारिक विवाद में घर छोड़कर गए थे।
दरभंगा: लहेरियासराय थाना क्षेत्र के मौलागंज निवासी भाजपा नेता अनिल शर्मा [23] दिसंबर से लापता थे। परिजनों ने लहेरियासराय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए उनके अपहरण की आशंका जताई थी। छोटे भाई अमित कुमार शर्मा के आवेदन पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।प्राथमिकी के बाद…
Read More »मंदिर की दानपेटी तोड़कर चोरी करते हुए युवक रंगेहाथ गिरफ्तार, 8,841 रुपये बरामद।
दरभंगा: जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पुलिस ने मंदिर की दानपेटी तोड़कर रुपये चोरी कर भाग रहे एक आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से [8,841] रुपये नकद और दानपेटी तोड़ने में प्रयुक्त रेती बरामद की है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर…
Read More »शीतलहर के कारण कक्षा 1 से 8 तक की पढ़ाई 31 दिसंबर तक बंद।
दरभंगा: जिले में जारी शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी, दरभंगा के आदेशानुसार कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में शिक्षण कार्य 31 दिसंबर तक स्थगित रहेगा। आदेश के तहत जिले के सभी कोटि के विद्यालयों में उक्त अवधि तक कक्षाएं संचालित नहीं होंगी।…
Read More »डीएम के नेतृत्व में रेड क्रॉस ने गरीबों में बांटे कंबल।
दरभंगा: रेड क्रॉस सोसाइटी की दरभंगा इकाई ने मंगलवार रात मध्यरात्रि को गरीबों और वंचितों के बीच कंबलों का वितरण किया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाधिकारी कौशल कुमार आईएएस ने किया। वितरण लहेरियासराय रेलवे स्टेशन, टावर चौक और लोहिया चौक पर हुआ। विशेष कार्य पदाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, सदर अनुमंडलाधिकारी विकास…
Read More »










