Featured
Featured posts
पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन।
दरभंगा: पुल निर्माण सहित कई मांगों को लेकर धोई चट्टी पर चार दिन से चल रहे अनशन को लेकर प्रशासन की चुप्पी से नाराज ग्रामीणों ने दोनार-बेनीपुर रोड को सोमवार को घंटों जाम कर दिया। चक्का जाम का नेतृत्व भाकपा (माले) जिला कमेटी सदस्य जंगी यादव, प्रखंड सचिव बिनोद सिंह,…
Read More »तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से युवक की मौत।
दरभंगा: मब्बी थाना क्षेत्र के शिशो चौक पर शनिवार को एक तेज रफ्तार कार ने न्यू शिशो पश्चिमी निवासी अभिलेष ठाकुर को टक्कर मार दी। वह अपने दरवाजे पर खड़े थे। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें आनन-फानन में दरभंगा के एक निजी अस्पताल…
Read More »पुलिस अभिरक्षा में मौत के मामले में तत्कालीन थानाध्यक्ष के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज।
दरभंगा: मुजफ्फरपुर के कुढ़नी के पंकज कुमार महतो की पुलिस अभिरक्षा में मौत के मामले में तत्कालीन थानाध्यक्ष और केस के अनुसंधानकर्ता की मुश्किलें बढ़ गई हैं। न्यायालय के आदेश पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर सिमरी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह एफआईआर एसआई पंकज कुमार रजक के…
Read More »जिलाधिकारी ने चार प्रखंडों के शिक्षा पदाधिकारियों का वेतन किया स्थगित।
दरभंगा: जिलाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक डॉ. अम्बेदकर सभागार में हुई। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, ई-शिक्षा कोष पर शिक्षकों की उपस्थिति, पीएम पोषण योजना, पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में नामांकन, यू-डायस, सुरक्षित शनिवार और सैनिक निर्माण कार्य आदि बिंदुओं पर बारी-बारी से…
Read More »समय पर कार्य पूरा नहीं करने वाले नौ संवेदकों को किया गया ब्लैकलिस्टेड।
दरभंगा: काम मे लापरवाही और समय पर काम पूरा नहीं करना संवेदकों को अब भारी पड़ सकता है। दरभंगा नगर निगम के नगर आयुक्त ने इसका कड़ा उदाहरण पेश कर दिया है। नगर आयुक्त राकेश गुप्ता ने नगर निगम के अंतर्गत काम कर रहे नौ संवेदकों को समय से काम…
Read More »दरभंगा में गला रेतकर युवक की हत्या, अहले सुबह तालाब किनारे मिली लाश।
देखिये वीडियो भी दरभंगा: दरभंगा में अपराधियों ने एकबार फिर निर्ममतापूर्वक हत्याकांड को अंजाम देकर पुलिस केलिए चुनौती पेश की है। अपराधियों ने युवक की गला रेत कर हत्या कर दी है। युवक की लाश सोमवार की अहले सुबह बहादुरपुर थाना क्षेत्र के आखोपुर इलाके में मनका चौरी पोखर के…
Read More »मिट्टी में दबी हुई बोर में मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस।
दरभंगा: भालपट्टी थाना पुलिस को गुरुवार को सूचना मिली थी कि एक युवक का शव किसी के घर में है। पुलिस ने गांव के कई घर, खेत और गाछी में तलाशी ली। खोजी कुत्ते की मदद ली गई, लेकिन शव नहीं मिला। घटना के बारे में बताया गया कि बुधवार…
Read More »सड़क हादसे में हुए अधिवक्ता की मौत मामले में फरार बाइक सवार गिरफ्तार।
दरभंगा: जिले के मनिगाछी थाना क्षेत्र में 30 अप्रैल को एन-27 पर ऑटो और बाइक की टक्कर में 75 साल के अधिवक्ता रामकुमार झा की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने बहादुरपुर थाना क्षेत्र के गोढीया घाट से सूरज कुमार को गिरफ्तार किया है। मनिगाछी थाना की पुलिस…
Read More »तेज रफ्तार पिकअप की ठोकर से साइकिल सवार मजदूर की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम।
दरभंगा: तेज रफ्तार पिकअप ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई। विरोध में स्थानीय लोगों और परिजनों ने जाले-अतरवेल-भरवाड़ा रोड को जाम कर दिया। इस दौरान दोनों लेन में वाहनों की लंबी कतारें लग गई। मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के धनवाड़ा…
Read More »शहर के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित।
दरभंगा: लक्ष्मीसागर स्थित 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र में मेंटनेंस का काम होगा। इस दौरान 11 केवी चुनाभट्ठी फीडर की मीटरिंग यूनिट बदली जाएगी। इसके कारण सोमवार को सुबह 8 बजे से 9 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।बिजली कटौती से चुनाभट्ठी ओवर ब्रिज, मिठ्ठू पोखर, कागवा गुमटी, चुनाभट्ठी डीएवी…
Read More »











