Home Featured बाजितपुर हत्याकांड मामले में विधि विरुद्ध बालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार।

बाजितपुर हत्याकांड मामले में विधि विरुद्ध बालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार।

दरभंगा:  बाजितपुर थाना क्षेत्र के नरहा-महुआ टोला मार्ग पर रोही बांध की सुनसान सड़क पर 1 अप्रैल को गोली मारकर की गई युवक हत्या के मामले में पुलिस ने आंशिक सफलता हासिल की। जतुका गांव के एक किशोर को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया। उसके कब्जे से मोबाइल व हत्या में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल बरामद हुईं। बेनीपुर एसडीपीओ वासुकीनाथ झा ने प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी।

बहेड़ा थाना क्षेत्र के अचलपुर गांव निवासी सत्य नारायण महतो के पुत्र विनोद महतो (24) की साढ़े सात बजे घात लगाकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना की सूचना मिलते ही बाजितपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने वरीय अधिकारियों को अवगत कराया। सीटी एसपी, एसडीपीओ बेनीपुर, मनीगाछी, बहेड़ा व नेहरा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। टेक्निकल सेल व एफएसएल ने साक्ष्य संग्रहित किए। मृतक पिता के बयान पर कांड 39/26 दर्ज कर सात नामजद अभियुक्तों की तलाश शुरू हुई।

एसडीपीओ झा ने बताया कि मानवीय सूचना व मोबाइल लोकेशन से टेक्निकल सेल की मदद से किशोर तक पहुंचे। जतुका के इटही पोखर पर चार लोगों ने साजिश रची। किशोर ने संलिप्तता स्वीकार की। पूछताछ में गैंग का लूटपाट का खुलासा हुआ, जिसमें सीएसपी संचालक से लूट भी शामिल। हत्या का कारण अभी अस्पष्ट है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी से स्पष्ट होगा। नामजद अभियुक्तों का अभी तक संबंध नहीं पाया गया।

Share