Home Featured बाल संरक्षण के नाम पर धांधली का आरोप, दबाई गई शिकायतें, दस्तावेजों के साथ खुलासे का दावा।

बाल संरक्षण के नाम पर धांधली का आरोप, दबाई गई शिकायतें, दस्तावेजों के साथ खुलासे का दावा।

बाल संरक्षण से जुड़े मामलों में कथित अनियमितताओं और दबाई गई शिकायतों को लेकर Voice of Darbhanga के संपादक अभिषेक कुमार ने बड़ा खुलासा करने का दावा किया है। उन्होंने कहा है कि बच्चों के हितैषी होने का दावा करने वाले कुछ लोगों की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल सामने आए हैं और इससे संबंधित लिखित दस्तावेज एवं शिकायतों की फाइलें अब सामने लाई गई हैं।

अभिषेक कुमार के अनुसार, बाल संरक्षण से जुड़े मामले की पड़ताल के दौरान ऐसे दस्तावेज मिले हैं, जिनसे पूरे मामले की कई परतें खुल सकती हैं। उनका दावा है कि संबंधित शिकायतों और कागजात को पहले दबाने का प्रयास किया गया था, लेकिन अब इन दस्तावेजों को खोज निकाला गया है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मामले की पड़ताल शुरू होने के बाद उन्हें और उनकी टीम के सदस्यों को फोन कॉल तथा मैसेज के माध्यम से डराने-धमकाने का प्रयास किया गया। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी दबाव, धमकी या संभावित मुकदमे से वे पीछे हटने वाले नहीं हैं।

अभिषेक कुमार ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति को बिना सबूत दोषी ठहराना नहीं, बल्कि उपलब्ध दस्तावेजों और शिकायतों के आधार पर पूरे मामले को जनता के सामने रखना है।

उन्होंने घोषणा की है कि शनिवार को दस्तावेजों और उपलब्ध साक्ष्यों के साथ लाइव आकर पूरे मामले का विस्तृत खुलासा किया जाएगा। इस दौरान संबंधित शिकायतों, दस्तावेजों और कथित अनियमितताओं से जुड़े तथ्यों को एक-एक कर सामने रखने का दावा किया गया है।

अब देखना यह होगा कि शनिवार के लाइव प्रसारण में कौन-कौन से दस्तावेज सामने आते हैं और बाल संरक्षण से जुड़े इस पूरे मामले में लगाए गए आरोपों की वास्तविकता क्या निकलकर सामने आती है।

Share