Home Featured सिटी एसपी ने की अनुसंधान बैठक, गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश।
Featured - मुख्य - May 31, 2026

सिटी एसपी ने की अनुसंधान बैठक, गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश।

दरभंगा: नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार चौधरी ने रविवार को सिमरी थाना में एक अनुसंधान बैठक की। इस बैठक में थाना के सभी अनुसंधानकर्ताओं के साथ लंबित कांडों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार और अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement

पुलिस अधीक्षक ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी अनुसंधानकर्ताओं को न्यायालय से वारंट/कुर्की प्राप्त कर वांछित अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Advertisement

बैठक में अनुसंधान की गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। सभी अनुसंधानकर्ताओं को कांड दैनिकी (केस डायरी) को अद्यतन रखने और मासिक रूप से निष्पादित होने वाले मामलों को चिह्नित कर उनका शीघ्र निपटान करने के निर्देश भी दिए गए।

Advertisement

इसके अतिरिक्त, थाना में प्रतिवेदित कांडों की समीक्षा की गई और सभी पंजी (रजिस्टरों) को अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने थाना क्षेत्र में सघन गश्ती, विधि व्यवस्था के उचित संधारण और डायल 112 सेवा को भ्रमणशील रखने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Share