Home Featured गोदाम से कोडिन युक्त कफ सिरप की खेप जब्त, गोदाम सील।

गोदाम से कोडिन युक्त कफ सिरप की खेप जब्त, गोदाम सील।

दरभंगा: विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के बेलादुल्ला मोहल्ले में शनिवार देर रात उत्पाद विभाग की छापेमारी में नशे के रूप में इस्तेमाल होने वाली कोडिन युक्त कफ सिरप की बड़ी खेप एक मेडिकल दुकान के गोदाम से बरामद की गई। घटना के बाद गोदाम को सील कर दिया गया है और दवाओं की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

Advertisement

सूत्रों के अनुसार, उत्पाद विभाग ने सुनील यादव के मकान में संचालित बाल गोपाल फार्मा के गोदाम में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में संदिग्ध कफ सिरप बरामद हुआ। घटना की सूचना पर औषधि निरीक्षक 2 राजेश कुशवाहा मौके पर पहुंचे और दवाओं की प्रारंभिक जांच शुरू की।

Advertisement

औषधि निरीक्षक ने बताया कि देर रात होने के कारण बरामद दवाओं की गिनती, बैच नंबर, वैधता और लाइसेंस संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन मौके पर नहीं किया जा सका। उन्होंने कहा कि रविवार को बरामद दवाओं की मात्रा, लाइसेंस, खरीद-बिक्री के अभिलेख और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की विस्तृत जांच की जाएगी।

Advertisement

प्राथमिक कार्रवाई में उत्पाद विभाग ने गोदाम को सील कर दिया है और मामले की विस्तार से विवेचना के लिए आवश्यक कागजी कार्यवाही आरंभ कर दी गई है। विभागीय टीमों ने आसपास के अन्य फार्मेसियों और वितरकों से भी संबंधित रिकॉर्ड मंगाने की बात कही है।

Share