Home Featured 25 लाख से अधिक की नकदी के साथ कोडीन युक्त कफ सिरप जब्त।
Featured - मुख्य - May 29, 2026

25 लाख से अधिक की नकदी के साथ कोडीन युक्त कफ सिरप जब्त।

दरभंगा: शहर के लहेरेियासराय थाने की पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम नाका छह स्थित एक घर में छापेमारी कर 25 लाख से अधिक की नकदी के साथ कोडीन युक्त कफ सिरप जब्त की है ।

Advertisement

मौके से धंधेबाज गृहस्वामी गौड़ी शंकर चौधरी को दबोच लिया गया। बताया जाता है कि दरभंगा शहर में बड़े पैमाने पर नशा में इस्तेमाल करने के लिए कफ सिरप की खेप मंगाने की सूचना पर एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी के निर्देश पर एक टीम गठित कर छापेमारी की गई।

Advertisement

इसमें गौड़ी शंकर के घर के अंदर तीन कमरों की तलाशी ली गई तो दृश्य देखकर पुलिस पदाधिकारी सहित ड्रग विभाग की अधिकारी दंग रह गए। कफ सिरप की 43 बोतलें के साथ नोटों की गड्डी मिलने लगी। जिसकी गिनती खबर लिखे जाने तक जारी है।

Share