Home Featured दरभंगा एयरपोर्ट पर CISF की तत्परता, यात्री को सुरक्षित लौटाया लैपटॉप बैग।
Featured - मुख्य - 2 days ago

दरभंगा एयरपोर्ट पर CISF की तत्परता, यात्री को सुरक्षित लौटाया लैपटॉप बैग।

दरभंगा: दरभंगा एयरपोर्ट पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों की तत्परता और ईमानदारी की मिसाल सामने आई। एयरपोर्ट के मुख्य प्रवेश द्वार पर एक यात्री का लैपटॉप बैग छूट गया था। बैग में महत्वपूर्ण सामान भी रखा था।

Advertisement

बैग के छूटने की जानकारी मिलने पर ड्यूटी पर तैनात CISF कर्मी संजीत कुमार और रितेश कुमार ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए उसे सुरक्षित अपने कब्जे में लिया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद बैग को उसके वास्तविक मालिक को सकुशल सौंप दिया गया।

बैग वापस मिलने पर यात्री ने दोनों CISF जवानों के प्रति आभार जताया। उन्होंने जवानों की ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और तत्परता की सराहना की। यात्री ने कहा कि CISF के जिम्मेदार जवान यात्रियों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाने के साथ-साथ बल की गरिमा और प्रतिष्ठा को भी मजबूत करते हैं।

Share