
दरभंगा पुलिस की 24 घंटे की कार्रवाई में 12 गिरफ्तार, 4.50 लाख रुपये जुर्माना वसूला।
दरभंगा: दरभंगा पुलिस ने जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान विभिन्न मामलों में कार्रवाई करते हुए 12 आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस की ओर से जारी दैनिक उपलब्धि रिपोर्ट के अनुसार इस दौरान 21 जमानतीय और 30 अजमानतीय वारंट का भी निष्पादन किया गया।
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक चांदी का ब्रेसलेट बरामद किया। वहीं, 50 लोगों का चरित्र सत्यापन और 21 पासपोर्ट का सत्यापन किया गया। वाहन जांच एवं समन की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 4 लाख 500 रुपये का जुर्माना वसूला।
रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिले में न तो कोई वाहन जब्त किया गया और न ही देशी अथवा विदेशी शराब की बरामदगी हुई। इसके अलावा किसी तरह के अवैध हथियार या कारतूस की भी बरामदगी नहीं हुई।
दरभंगा पुलिस ने लोगों से किसी भी आपात स्थिति में डायल-112 पर संपर्क करने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर नियंत्रण के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

