Home Featured दरभंगा की छात्रा की उत्तराखंड में हत्या, मॉडलिंग का झांसा देकर बुलाने का आरोप।

दरभंगा की छात्रा की उत्तराखंड में हत्या, मॉडलिंग का झांसा देकर बुलाने का आरोप।

काशीपुर उत्तराखंड: बिहार के दरभंगा जिले की मूल निवासी 19 वर्षीय छात्रा की उत्तराखंड के काशीपुर में हत्या का मामला सामने आया है। 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का शव गुरुवार सुबह रामनगर रोड स्थित धनौरी गांव के पास सड़क किनारे मिला। छात्रा के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान पाए गए हैं। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

Advertisement

मृतका की पहचान कांति, पुत्री बुच्ची झा, निवासी विशालनगर कॉलोनी, जसपुर खुर्द के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतका की मां बिंदुल देवी ने एक युवक पर मॉडलिंग कराने का झांसा देकर उनकी बेटी को बुलाने और उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि बुधवार रात रुद्रपुर के रम्पुरा निवासी एक युवक का कांति के मोबाइल पर फोन आया था। फोन आने के बाद कांति घर से निकल गई। परिजनों ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसने जल्द वापस लौटने की बात कही थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी।

Advertisement

पुलिस ने मामले में दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एएसपी स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

22 साल पहले दरभंगा से उत्तराखंड आया था परिवार

मृतका की मां ने बताया कि उनका परिवार करीब 22 वर्ष पहले बिहार के दरभंगा जिले से काशीपुर आकर बस गया था। छात्रा के पिता बुच्ची झा पुरानी सब्जी मंडी में चौकीदारी करते थे, लेकिन वर्तमान में लकवाग्रस्त हैं। छात्रा की बड़ी बहन देहरादून में नौकरी करती है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

आपका सहयोग हमारी ताकत
Share