Home Featured दरभंगा नगर निगम के मेयर, डिप्टी मेयर एवं नगर आयुक्त; तीनो प्रमुख पदों की कमान महिला शक्ति के हाथ।
Featured - मुख्य - 3 days ago

दरभंगा नगर निगम के मेयर, डिप्टी मेयर एवं नगर आयुक्त; तीनो प्रमुख पदों की कमान महिला शक्ति के हाथ।

दरभंगा: दरभंगा नगर निगम के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। पहली बार निगम के तीन प्रमुख पदों—मेयर, डिप्टी मेयर और नगर आयुक्त—की कमान महिलाओं के हाथों में है। राजनीतिक नेतृत्व से लेकर प्रशासनिक जिम्मेदारी तक महिला शक्ति की यह मौजूदगी शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

हाल ही में निवर्तमान नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता के स्थान पर 2022 बैच की आईएएस अधिकारी गरिमा लोहिया ने दरभंगा नगर निगम के नए नगर आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। गरिमा लोहिया UPSC सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक-2 हासिल कर चुकी हैं।

पदभार ग्रहण करने के बाद महापौर कक्ष में नवनियुक्त नगर आयुक्त गरिमा लोहिया का अभिनंदन किया गया। इस दौरान मेयर और डिप्टी मेयर ने उन्हें पाग, चादर और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

Advertisement

नगर निगम में अब महापौर और डिप्टी मेयर के रूप में निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के साथ नगर आयुक्त के पद पर भी महिला अधिकारी की नियुक्ति हो गई है। ऐसे में निगम के राजनीतिक और प्रशासनिक नेतृत्व की तीनों प्रमुख जिम्मेदारियां महिलाओं के हाथों में आ गई हैं।

इस मौके पर शहर के विकास को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई। मेयर, डिप्टी मेयर और नगर आयुक्त ने दरभंगा शहर के सर्वांगीण विकास, नागरिक सुविधाओं में सुधार और शहरवासियों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने की बात कही।

Advertisement

महिला नेतृत्व के इस नए दौर से दरभंगा नगर निगम के सामने विकास और बेहतर प्रशासन को लेकर नई उम्मीदें भी जगी हैं। अब देखना होगा कि तीनों महिला नेतृत्व मिलकर शहर की चुनौतियों का किस तरह समाधान करती हैं और विकास की दिशा में क्या नए कदम उठाए जाते हैं।

Share