Home Featured दीपू सहनी हत्याकांड: पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 24 घंटे में 6 नामजद गिरफ्तार।

दीपू सहनी हत्याकांड: पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 24 घंटे में 6 नामजद गिरफ्तार।

दरभंगा: लहेरियासराय थाना क्षेत्र के खाजासराय में शनिवार देर रात हुए विवाद और चाकूबाजी की घटना में घायल दीपू सहनी की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद दरभंगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर प्राथमिकी में नामजद 11 आरोपियों में से 6 को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

मामले की जानकारी देते हुए दरभंगा सदर के प्रभारी एसडीपीओ एस.के. सुमन ने बताया कि खाजासराय इलाके में दो पड़ोसी पक्षों के बीच विवाद हुआ था। शुरुआत महिलाओं के बीच कहासुनी से हुई, जिसके बाद पुरुष भी विवाद में शामिल हो गए। देखते ही देखते मामला मारपीट और चाकूबाजी तक पहुंच गया।

चाकूबाजी में तीन लोग हुए थे घायल

पुलिस के अनुसार घटना में कुल तीन लोग घायल हुए थे। इनमें दो लोगों को मामूली चोटें आईं, जबकि दीपू सहनी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Advertisement

11 नामजद, 6 गिरफ्तार

घटना को लेकर दर्ज प्राथमिकी में कुल 11 लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ने इनमें से छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

मुख्य आरोपी की उम्र पर पुलिस कर रही जांच

एसडीपीओ ने बताया कि चाकूबाजी करने वाले मुख्य आरोपी की उम्र 17 वर्ष बताई जा रही है। उसके नाबालिग होने के दावे को लेकर पुलिस उम्र संबंधी दस्तावेजों की जांच कर रही है। दस्तावेजों के आधार पर ही उसकी उम्र की स्थिति स्पष्ट होगी।

Advertisement

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटना में शामिल सभी आरोपियों की भूमिका की जांच के साथ-साथ फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई जारी है।

Share