Home Featured देकुली के वैभव ने कोलकाता के फैशन मंच पर बिखेरा जलवा, IGLAM Bengal में बने डिज़ाइनर पार्टनर।
Featured - मुख्य - 2 days ago

देकुली के वैभव ने कोलकाता के फैशन मंच पर बिखेरा जलवा, IGLAM Bengal में बने डिज़ाइनर पार्टनर।

दरभंगा: बहादुरपुर प्रखंड के देकुली गांव निवासी सुमन झा एवं नीतू देवी के पुत्र युवा फैशन डिजाइनर वैभव ने कोलकाता में आयोजित IGLAM Bengal Beauty Pageant 2026 में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। IGLAM Bengal Season 11 के तहत आयोजित इस फैशन शो में वैभव ने Designer Partner के रूप में भाग लिया।

Advertisement

कार्यक्रम में वैभव की टीम ने Mr Round, Miss Round और Runway Model Round के लिए प्रतिभागियों के परिधान तैयार किए। तीनों राउंड में प्रतिभागियों के व्यक्तित्व, स्टेज प्रेजेंस और फैशन ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए परिधानों का चयन और डिजाइन किया गया।

Mr Round में पुरुष प्रतिभागियों के लिए आकर्षक और एलिगेंट लुक को प्राथमिकता दी गई। वहीं Miss Round में भारतीय परंपरा और आधुनिक फैशन का संगम देखने को मिला। Runway Model Round में डिजाइनर परिधानों के साथ मॉडल्स ने रैंप पर अपनी स्टाइल और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया।

देकुली जैसे ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर फैशन के बड़े मंच तक पहुंचे वैभव की उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र के लोगों में खुशी है। इससे पहले उन्हें ‘India’s Youngest Designer’ के रूप में Atal Yuva Samman से सम्मानित किया जा चुका है। 24 दिसंबर 2025 को आयोजित समारोह में उन्हें फैशन डिजाइनिंग और युवा प्रतिभा के क्षेत्र में योगदान के लिए यह सम्मान मिला था।

कोलकाता के IGLAM Bengal Beauty Pageant जैसे प्रतिष्ठित मंच पर Designer Partner के रूप में भागीदारी को वैभव के फैशन करियर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

Share