
मोटर वाहन दावा वाद में मृतक के आश्रित को मिली 7.34 लाख की सहायता राशि
दरभंगा: मोटर वाहन दावा वाद में न्यायालय के आदेश के अनुपालन में जिला प्रशासन की ओर से मृतक डोमन साह की आश्रित सीता देवी को 7,34,428 रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने सीता देवी को उक्त राशि का चेक सौंपा।

जिला प्रशासन के अनुसार, वर्ष 2004 में बाढ़ राहत कार्य के लिए अधिग्रहित ट्रक से हुई दुर्घटना में डोमन साह की मृत्यु हुई थी। इस मामले में मोटर वाहन दावा वाद की सुनवाई के बाद न्यायालय ने मृतक के आश्रित को निर्धारित राशि का भुगतान करने का आदेश दिया था।
न्यायालय के आदेश के अनुपालन में जिला प्रशासन की ओर से 7 लाख 34 हजार 428 रुपये का चेक मृतक की आश्रित सीता देवी को सौंपा गया। चेक प्राप्त करने के बाद सीता देवी ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

