
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण।
दरभंगा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं जिलाधिकारी कौशल कुमार ने आज समाहरणालय परिसर में स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोदाम की स्थिति, रखे गए मशीनों की हालत और सुरक्षा प्रबंधों का बारीकी से अवलोकन किया गया। निरीक्षण मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की मौजूदगी में संपन्न हुआ।

कौशल कुमार ने बहादुरपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित वेयरहाउस के आंतरिक गोदाम का भी जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के तय मानकों के अनुरूप कड़ी सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मशीनों की सही से रखरखाव और प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था चुनाव प्रक्रिया की विश्वसनीयता के लिए अनिवार्य है।

निरीक्षण के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार चौधरी और उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार उपस्थित थे। राजनीतिक दलों की ओर से देवेंद्र कुमार झा, धनंजय कुमार, सत्यनारायण पासवान, जवाहर लाल शर्मा, गोपाल ठाकुर और दुर्गानंद सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।

