Home Featured एयरपोर्ट के पास CISF परिसर के लिए सात एकड़ जमीन का डीएम ने किया निरीक्षण।
Featured - मुख्य - 2 days ago

एयरपोर्ट के पास CISF परिसर के लिए सात एकड़ जमीन का डीएम ने किया निरीक्षण।

दरभंगा: केवटी प्रखंड क्षेत्र में एयरपोर्ट के निकट केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के आवासीय एवं कार्यालय परिसर के निर्माण के लिए करीब सात एकड़ भूमि की उपलब्धता को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी कौशल कुमार ने स्थल निरीक्षण किया।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान डीएम ने प्रस्तावित भूमि की भौतिक स्थिति, उपलब्धता और आवासीय एवं कार्यालय परिसर के निर्माण के लिहाज से उसकी उपयुक्तता का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जमीन की स्थिति और इसके लिए पूरी की जाने वाली आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को भूमि से जुड़े आवश्यक कार्यों को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। प्रस्तावित परिसर के निर्माण से एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात CISF कर्मियों के लिए आवासीय और कार्यालय सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है।

निरीक्षण के दौरान संबंधित अंचलाधिकारी, CISF के पुलिस पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Share