Home Featured दो दिनों में मनरेगा का लक्ष्य पूरा करें, लंबित भुगतान भी जल्द करें : डीएम।
Featured - मुख्य - 3 days ago

दो दिनों में मनरेगा का लक्ष्य पूरा करें, लंबित भुगतान भी जल्द करें : डीएम।

दरभंगा: समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में मनरेगा एवं वीबी-जीआरएएमजी (VB-G RAM G) योजना की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में उप विकास आयुक्त स्वप्निल, निदेशक लेखा प्रशासन सहित सभी कार्यक्रम पदाधिकारी, लेखापाल एवं लेखा सहायक उपस्थित थे।

Advertisement

बैठक में डीएम ने जिले की सभी पंचायतों में मनरेगा के तहत पांच-पांच यूनिट वृक्षारोपण कार्य कराने का निर्देश दिया। उन्होंने विभाग द्वारा निर्धारित मानव दिवस सृजन लक्ष्य की समीक्षा करते हुए कहा कि शेष लक्ष्य हर हाल में अगले दो दिनों के भीतर पूरा किया जाए। साथ ही प्रतिदिन 19 हजार मानव दिवस सृजित करने का निर्देश दिया।

समीक्षा के दौरान यह भी सामने आया कि मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों का अब तक लगभग 60 प्रतिशत भुगतान ही हो सका है। इस पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को लंबित भुगतान का शीघ्र निष्पादन कर शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक में बिरौल एवं गौड़ाबौराम प्रखंड में मनरेगा से निर्मित पशु शेड की भी समीक्षा की गई। डीएम ने इन कार्यों की गुणवत्ता और वास्तविक स्थिति की जांच के लिए जिला स्तरीय जांच टीम गठित करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों को योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ सुनिश्चित करने तथा नियमित मॉनिटरिंग कर विभागीय लक्ष्यों की प्राप्ति करने का निर्देश दिया।

Share