Home Featured एनएच पर सड़क सुरक्षा,अवैध अतिक्रमण एवं पार्किंग नियंत्रण को लेकर डीएम-एसएसपी ने की समीक्षा बैठक।
Featured - मुख्य - May 30, 2026

एनएच पर सड़क सुरक्षा,अवैध अतिक्रमण एवं पार्किंग नियंत्रण को लेकर डीएम-एसएसपी ने की समीक्षा बैठक।

दरभंगा: सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के आलोक में राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने, अवैध अतिक्रमण हटाने, अवैध पार्किंग पर नियंत्रण तथा हाईवे पेट्रोलिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से दरभंगा के जिलाधिकारी, कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रड्डी की संयुक्त अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

Advertisement

बैठक में राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुचारू बनाए रखने के लिए विभिन्न विभागों के बीच विस्तार से चर्चा की गई।

Advertisement

जिलाधिकारी ने पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), जिला परिवहन पदाधिकारी तथा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अभियंताओं को संयुक्त रूप से राष्ट्रीय राजमार्गों का सर्वेक्षण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे एवं सड़क पर किए गए अवैध अतिक्रमण तथा अनधिकृत पार्किंग को हटवाने का निर्देश दिया।

Advertisement

उन्होंने सिमरी, मब्बी, भालपट्टी, मनीगाछी एवं सदर थाना के थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्राधिकार में राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध अतिक्रमण एवं अवैध पार्किंग हटाने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया।

Advertisement

इसके साथ ही राष्ट्रीय राजमार्गों पर अनधिकृत रूप से खड़े ट्रकों एवं अन्य भारी वाहनों को हटाने तथा भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होने देने के लिए नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया।

Advertisement

बैठक में जिलाधिकारी ने जिला हाईवे सुरक्षा टास्क फोर्स के सभी सदस्यों को राष्ट्रीय राजमार्गों को अवैध पार्किंग, अनाधिकृत संरचनाओं एवं अतिक्रमण से मुक्त रखने के लिए निरंतर निगरानी करने का निर्देश दिया।

बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), अनुमंडल पदाधिकारी सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, संबंधित थानाध्यक्ष तथा एनएचएआई के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share