Home Featured दरभंगा में PNG व CNG सुविधा के लिए डीएम ने चयनित स्थलों का लिया जायजा।
Featured - मुख्य - April 9, 2026

दरभंगा में PNG व CNG सुविधा के लिए डीएम ने चयनित स्थलों का लिया जायजा।

दरभंगा: शहरी गैस वितरण परियोजना के तहत पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन शीघ्र चालू करने को भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) द्वारा प्रस्तावित डीआरएस, डीसीयू व सीएनजी स्टेशनों के चयनित स्थलों का जिलाधिकारी कौशल कुमार ने बुधवार को निरीक्षण किया।

Advertisement

उन्होंने डीएमसीएच सिविल सर्जन ब्लॉक, नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी परिसर, केएसडीएसयू (श्याम रेजिडेंसी के पास), होमगार्ड कार्यालय कादीराबाद, मखाना अनुसंधान केंद्र व हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी लहेरियासराय सहित महत्वपूर्ण स्थानों का दौरा किया।

Advertisement

डीएम ने बीपीसीएल अभियंताओं को निर्माण में तेजी लाने व इकाइयों को जल्द क्रियाशील बनाने के निर्देश दिए, ताकि शहरवासियों को PNG व CNG की सुविधा समय पर मिले। उन्होंने कहा कि परियोजना से सुरक्षित व सुलभ ईंधन उपलब्ध होगा। निरीक्षण में जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुरेश कुमार, डीसीएलआर सदर संजीत कुमार व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share