
डॉ. सुप्रिता शालिनी बनीं एमएलएसएम कॉलेज के हिंदी विभाग की अध्यक्ष।
दरभंगा: एमएलएसएम कॉलेज, दरभंगा के हिंदी विभाग में डॉ. सुप्रिता शालिनी को नया विभागाध्यक्ष बनाया गया है। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. शंभु कुमार यादव ने सोमवार को इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी किया। इसके बाद उन्होंने डॉ. शालिनी को विधिवत हिंदी विभागाध्यक्ष का पदभार ग्रहण कराया।

कॉलेज में डॉ. मीना कुमारी के 29 अगस्त को विरमित होने के बाद हिंदी विभाग में विभागाध्यक्ष का पद रिक्त हुआ था। इसके बाद डॉ. सुप्रिता शालिनी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रधानाचार्य डॉ. यादव ने उम्मीद जताई कि डॉ. शालिनी विभागाध्यक्ष के दायित्वों का निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगी।
डॉ. शालिनी के विभागाध्यक्ष बनने पर कॉलेज के बर्सर-सह-परीक्षा नियंत्रक डॉ. नंदकिशोर झा, संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. विनय कुमार झा, गणित विभागाध्यक्ष डॉ. रंजन कुमार, समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. रणवीर कुमार, भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. विवेक कुमार, डॉ. प्रभात कुमार, डॉ. मणिशंकर झा सहित अन्य शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

