Home Featured 33 केवी लाइन मेंटेनेंस को लेकर 21 अगस्त को तीन घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बंद।
Featured - मुख्य - 21 hours ago

33 केवी लाइन मेंटेनेंस को लेकर 21 अगस्त को तीन घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बंद।

दरभंगा: 33 केवी ओल्ड अनार फीडर में लाइन मेंटेनेंस कार्य को लेकर 21 अगस्त को तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जीएसएस रामनगर से जुड़े इस फीडर में सुबह 8 बजे से 11 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा।

Advertisement

इस दौरान 33 केवी लाइन का रखरखाव, पेड़ों की छंटाई, एलए (लाइटनिंग अरेस्टर) की स्थापना तथा मीटरिंग यूनिट लगाने का कार्य किया जाएगा। बिजली विभाग के अनुसार इस दौरान वैकल्पिक विद्युत स्रोत की व्यवस्था उपलब्ध नहीं रहेगी।

विभाग ने बताया कि निर्धारित समय के दौरान संबंधित विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

Share