Home Featured वाहन जांच अभियान के दौरान देसी कट्टा सहित युवक गिरफ्तार, कार भी जब्त।

वाहन जांच अभियान के दौरान देसी कट्टा सहित युवक गिरफ्तार, कार भी जब्त।

दरभंगा: जाले थाना क्षेत्र के कदम चौक पेट्रोल पंप के पास गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे चलाए गए वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पर देखते ही आरोपी भागने की कोशिश में सड़क किनारे हथियार फेंक गया, जिसे बाद में बरामद कर लिया गया। घटना के समय आरोपी की कार भी जब्त कर ली गई।

Advertisement

सदर-टू-कमतौल एसडीपीओ शुभेन्द्र कुमार सुमन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ के दौरान एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। आरोपित के आपराधिक इतिहास का सत्यापन किया जा रहा है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Advertisement

जाले थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि पुलिस को पूर्व में संदिग्ध युवक की गतिविधियों के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। तभी वाहन जांच के दौरान जब पुलिस ने रुकने का संकेत दिया तो चालक वाहन लेकर भागने लगा। देखते ही पुलिस ने पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया और मौके से कट्टा व अन्य सबूत बरामद किए।

Advertisement

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान कछुआ पंचायत वार्ड नं.16 निवासी अमित मिश्रा (30), पुत्र राममूर्ति मिश्र के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एसडीपीओ शुभेन्द्र कुमार सुमन ने कहा कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की प्रक्रिया चल रही है।

मामले की आगे की जांच जाले पुलिस कर रही है; आगे की जानकारी मिलने पर सूचित किया जाएगा।

Share