Home Featured e-समन को आवंटित नहीं करने वाले अभियोजन प्रभारी पर एसएसपी ने लिया एक्शन।
Featured - मुख्य - May 30, 2026

e-समन को आवंटित नहीं करने वाले अभियोजन प्रभारी पर एसएसपी ने लिया एक्शन।

दरभंगा: दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी ने शनिवार को जिले के सभी थाना के अभियोजन प्रभारियों के कार्यो की समीक्षा की। इस समीक्षा बैठक का आयोजन वरीय पुलिस अधीक्षक के कार्यालय प्रकोष्ठ में किया गया।

Advertisement

बैठक में उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को लंबित e-summan, BW/NBW, कुर्की, इश्तिहार एवं कांड दैनिकी पंजी के संधारण के समीक्षा की गई तथा सभी अभियोजन प्रभारी के कार्यों तथा दायित्वों के गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान की जानकारी ली गई।

Advertisement

समीक्षा के क्रम में e-समन को आवंटित नहीं करने के कारण मोरो थाना के अभियोजन प्रभारी से स्पष्टीकरण की मांग की गई है एवं e-समन को डिस्पोजल नहीं करने के कारण बहेड़ी थाना के अभियोजन प्रभारी को चेतावानी दी गई।

Advertisement

समीक्षा के क्रम में अनुसंधान निर्धारित अवधि के अंदर निष्पादित करने हेतु निर्देशित किया गया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।

Share