Home Featured नियोजित शिक्षकों ने कालबद्ध प्रोन्नति की मांग तेज, मशाल जुलूस व धरना का ऐलान।

नियोजित शिक्षकों ने कालबद्ध प्रोन्नति की मांग तेज, मशाल जुलूस व धरना का ऐलान।

दरभंगा : स्नातक कोटि में कालबद्ध प्रोन्नति को संवैधानिक अधिकार बताते हुए नियोजित शिक्षकों ने डीपीओ स्थापना पर लापरवाही का आरोप लगाया। बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष रफीउद्दीन ने बुधवार को उर्दू उच्च माध्यमिक विद्यालय अलीनगर में शिक्षकों की बैठक में कहा कि पड़ोसी जिलों समस्तीपुर व मधुबनी में प्रोन्नति पत्र जारी हो चुका है, लेकिन यहां विलंब चिंताजनक है।

उन्होंने बताया कि संघर्ष समन्वय समिति ने डीपीओ व डीईओ को कई आवेदन दिए, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। सभी नियोजित शिक्षकों से 23 अप्रैल शाम 6 बजे पोलो मैदान से मशाल जुलूस व 24 अप्रैल से शिक्षा भवन करमगंज पर अनिश्चितक धरना देने की अपील की।

बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष शिव कुमार साहू ने की, जबकि संचालन प्रखंड महासचिव मो. आबिद हुसैन ने किया। इसमें धर्मेंद्र पासवान, मो. अजहर, आफताब आलम, अवधेश पोद्दार, मो. अलाउद्दीन समेत कई शिक्षक उपस्थित थे।

Share