Home Featured कई आंदोलनों और आश्वासनों के बाद भी नहीं मिला निजात तो लोगो ने पानी मे बैठकर कर किया विरोध प्रदर्शन।
Featured - मुख्य - 4 weeks ago

कई आंदोलनों और आश्वासनों के बाद भी नहीं मिला निजात तो लोगो ने पानी मे बैठकर कर किया विरोध प्रदर्शन।

दरभंगा: जिले के सदर मुख्यालय जाने वाले मुख्य मार्ग पर वर्षों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। कई बार आंदोलन भी हुए और लोगो को आश्वासन भी मिला, पर आजतक जलजमाव से मुक्ति नहीं मिला। अब इस जलजमाव के विरोध में स्थानीय लोगों ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। आंदोलनकारी पानी के बीच बैठकर प्रशासन और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, सदर थाना और सदर प्रखंड कार्यालय को जोड़ने वाले मुख्य रास्ते पर पिछले कई वर्षों से 3 से 4 फीट तक पानी जमा रहता है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों का जीवन प्रभावित हो गया है। रोजमर्रा के कार्यों के लिए लोगों को इसी जलमग्न सड़क से होकर गुजरना पड़ता है।

Advertisement

स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसों से इस समस्या को लेकर जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि कई परिवार अपने घरों में कैद होकर रहने को मजबूर हैं।

Advertisement

इसी समस्या के विरोध में सोमवार से आमरण अनशन शुरू किया गया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक सड़क से जलजमाव खत्म कर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Share