Home Featured एयरपोर्ट बेस कैंप के रसोइये की संदिग्ध मौत, परिजनों ने की जांच की मंग।
Featured - मुख्य - June 1, 2026

एयरपोर्ट बेस कैंप के रसोइये की संदिग्ध मौत, परिजनों ने की जांच की मंग।

दरभंगा: दरभंगा एयरपोर्ट का निर्माण कार्य कर रही कंपनी के रानीपुर स्थित बेस कैंप के रसोइये की संदिग्ध स्थिति में सोमवार की सुबह मौत हो गई। सूचना मिलने पर सदर थाने की पुलिस ने शव को जब्त कर डीएमसीएच में पोस्टमार्टम कराया। मृतक की पहचान सीतामढ़ी जिले के गाढ़ा थाना क्षेत्र के प्रेम नगर निवासी स्व. रघुनाथ चौधरी के पुत्र अजय चौधरी (48) के रूप में की गई। उनकी मौत की सूचना मिलने पर काफी संख्या में परिजन दिल्ली मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे।

Advertisement

मृतक के छोटे भाई मुकेश चौधरी ने बताया कि उनका शव हॉस्पिटल के सामने खड़ी एंबुलेंस में रखा पाया गया। भाई की अचानक मौत को लेकर जांच का अनुरोध करते हुए सदर थाने की पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने डीएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम कराया।

Advertisement

मृतक के चाचा नवीन चौधरी ने बताया कि कंपनी के प्रतिनिधि की ओर से सुबह 6.30 बजे से कई बार परिजनों को फोन किया गया, पर उन लोगों को अजय के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। स्पष्ट जानकारी नहीं दिए जाने पर परिजन आनन-फानन में दरभंगा पहुंचे। उन्होंने बताया कि अजय करीब छह वर्ष से कंपनी में रसोइये का काम करते थे। उन्हें करीब एक महीना पहले छपरा से यहां बुलाया गया था।

Advertisement

पोस्टमार्टम हाउस परिसर में मौजूद कंपनी के प्रतिनिधि ने बताया कि रविवार की रात अजय पूरी तरह स्वस्थ थे। उन्होंने खाना बनाकर सबको खिलाया था। उन्होंने बताया कि सोमवार की सुबह टहलने के दौरान उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई थी। बेस कैंप में मौजूद डॉक्टर से चेकअप कराने के बाद उन्हें दिल्ली मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया था। परिजनों की मांग पर उनके शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वे सोमवार को छुट्टी लेकर घर जाने वाले थे।

Share