Home Featured बांकीपुर की हार पर फातमी का बड़ा बयान: भाजपा के गढ़ में जनता ने दिया संदेश, संवाद की कमी से हारी राजद।
Featured - मुख्य - 3 days ago

बांकीपुर की हार पर फातमी का बड़ा बयान: भाजपा के गढ़ में जनता ने दिया संदेश, संवाद की कमी से हारी राजद।

दरभंगा: भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सह राजद के वरिष्ठ नेता मो. अली अशरफ फातमी ने उपचुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि तीन में से दो सीटों पर एनडीए की हार युवाओं के आंदोलन का सीधा असर है। उन्होंने दावा किया कि आंदोलन के बाद एनडीए की राजनीतिक पकड़ कमजोर हुई है, जिसका असर उपचुनाव के परिणामों में साफ दिखाई दिया।

फातमी ने अपनी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की कमियों को भी स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि राजद अपने विचार और संदेश को सही तरीके से जनता तक पहुंचाने में सफल नहीं रही। इसका सीधा लाभ जन सुराज पार्टी को मिला, जिसने मतदाताओं के बीच अपनी उपस्थिति मजबूत की।

Advertisement

उन्होंने बांकीपुर विधानसभा सीट का जिक्र करते हुए कहा कि वर्ष 1995 से भाजपा इस सीट पर लगातार बड़े अंतर से जीत दर्ज करती रही है, लेकिन इस बार मिली हार यह संकेत देती है कि राज्य के लोग, चाहे वे किसी भी जाति या धर्म के हों, मौजूदा व्यवस्था से संतुष्ट नहीं हैं। उनके अनुसार उपचुनाव में भाजपा की हार के पीछे आम जनता का असंतोष स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।

फातमी ने कहा कि बांकीपुर ऐसा क्षेत्र है जहां भाजपा के सांसद, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्रभाव क्षेत्र और एनडीए के कई प्रमुख नेता रहते हैं। इसके बावजूद भाजपा के कई नेताओं को अपने-अपने बूथों पर हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने इसे एनडीए सरकार के प्रति जनता की नाराजगी और केंद्रीय नेतृत्व के घटते प्रभाव का संकेत बताया।

Share