
नगर पंचायत कुशेश्वरस्थान में मुख्य पार्षद पर कर्मी से मारपीट का आरोप, प्राथमिकी दर्ज।
दरभंगा: नगर पंचायत कुशेश्वरस्थान पूर्वी के कार्यपालक पदाधिकारी (एक्सईएन) ने कार्यालय कर्मी के साथ हुई मारपीट की घटना में मुख्य पार्षद शत्रुघ्न पासवान और उनके पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का आवेदन थानाध्यक्ष को सौंप दिया है।

पत्र के अनुसार, 28 अप्रैल को दोपहर करीब तीन बजे मुख्य पार्षद ने फोन कर कर्मी किरण कुमार ठाकुर को अपने निजी कार्यालय बुलाया। वहां पहुंचने पर पार्षद ने गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से उनकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे किरण को गंभीर चोटें आईं। एक्सईएन ने उल्लेख किया है कि पूर्व में भी पार्षद द्वारा कार्यालय कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार के मामले सामने आ चुके हैं।

नगर पंचायत प्रशासन ने घटना को गंभीर बताते हुए आरोपी मुख्य पार्षद शत्रुघ्न पासवान एवं उनके पुत्र के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है।

